नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम के घोषित होने से पहले चर्चा थी कि क्रुणाल पांड्या को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, जब टीम का ऐलान हुआ तब उनका नाम अंतिम 15 में नहीं था। इस खबर के सामने आने के बाद लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे लेकिन आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।सकारात्मक नजर आए क्रुणाल पांड्या क्रुणाल पांड्या टीम में शामिल ना होने के बाद भी सकारात्मक नजर आए हैं। उन्होंने टीम घोषित होने के अगले ही घंटे में सबकुछ कन्फर्म कर लेने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में हार्दिक पांड्या के भाई ने लिखा है कि- "उम्मीद अभी भी जिंदा है।" इसका सीधा मतलब यह है...