नई दिल्ली, मार्च 1 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डंस मैदान पर करो या मरो का मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूरण है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर लेगी। मैच से पहले एक निजी मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए एक बड़ी बात कही है। इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि भारतीय टीम की अभी तक वैसी परफॉर्मेंस नहीं आई है, जैसा सभी भारतीय दर्शक उम्मीद करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का समर्थन करने की भी बात कही और किसी के भी ऊपर निगेटिव मीम्स बनाने की कड़ी आलोचना की। मोहम्मद शमी ने इंटरव्यू में कहा कि "मैं मानता हूं कि इंडियन टीम की परफॉर्मेंस अभी तक वैसी नहीं आई है जैसा हम एक्सपेक्ट करते हैं,...