मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज श्रद्धा रस्तोगी ने राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 618.1 अंक अर्जित कर उन्होंने क्वालीफाई किया और अब उनका चयन भारतीय टीम ट्रायल के लिए हो गया है। श्रद्धा रस्तोगी मुरादाबाद के मंडी चौक क्षेत्र की निवासी हैं। वह वर्तमान में टीएमआईएमटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...