नई दिल्ली, अगस्त 5 -- जिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह जुलाई 2023 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट खेले, जिसमें 38.46 के औसत से 5077 रन बनाए। रिटायरमेंट के बाद 38 वर्षीय रहामे ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बड़ा मैसेज दिया है। उन्होंने टेस्ट टीम में ज्यादा सीनियर खिलाड़ियों को रखने की सलाह दी है। गंभीर के दौर में भारत ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में दो साल में दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भारत को पिछले साल घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिालफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। टीम की हार से रहाणे के मुन दुखी है। उनका मानना है कि कई अनुभवी खिलाड़ियों के टेस्ट रि...