लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, संवाददाता। टी-20 विश्व कप फाइनल वाले दिन रविवार की सुबह क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दौड़ लगाएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स(एलएसजी) की देखरेख मे 1090 चौराहे से एलएसजी रन-रन फॉर इंडिया मैराथन आयोजित की जायेगी। 10, पांच और तीन किमी की दौड़ आयोजित की जायेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला धावक भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगी, जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...