रांची, फरवरी 27 -- तमाड़, प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने प्राचीन दिउड़ी मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। हर बार की तरह वे अपने दोस्तों के साथ सोलहभुजी मां दिउड़ी की पूजा-अर्चना करने पहुंचे। वहां मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने उनकी पूजा-अर्चना कराई। मौके पर धौनी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...