नई दिल्ली, जनवरी 30 -- भारतीय टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और टी20 के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार को सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारतीय टीम के खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर मंदिर गए। भारतीय टीम ने जारी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। चौथा मैच न्यजूीलैंड ने 50 रन से जीतकर वापसी की है। सूत्रों के अनुसार खिलाड़ी मंदिर के लिए पारंपरिक परिधान में पहुंचे। इस समूह में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल तथा बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.