जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। जूनियर स्टेट झारखंड बास्केटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी तेज हो गई हैं। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर टीम के चयन के लिए सफलतापूर्वक चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक साहिबगंज में आयोजित होगी। सुबह 8 बजे केपीएस कदमा परिसर में हुए इस ट्रायल में 90 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने कौशल, जोश और प्रतिस्पर्धी जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद बालक एवं बालिका वर्ग से 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल का संचालन मोहम्मद आरिफ आफताब, जलाल शेख, अज़हर खान और सुप्रिया करण की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाने में शबानुल हक, अमि...