भारतीय टीम की गेंदबाजी यूनिट को फिर लगा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे से हुए बाहर
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध को बुधवार को दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी नहीं कर सके। हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुवाहाटी में अपने वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने जॉन कैंपबेल (101 रन) , शाई होप (104 रन) और आमिर जांगू (114 रन) के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। भारत ने इसके जवाब में शुभमन गिल के दोहरे शतक (नाबाद 233 रन) और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत 39 गेंद शेष रहते वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे सफल रन चेज पूरा किया। यह भी पढ़ें- भारत की SL पर ऐतिहासिक जीत के साथ बने 10 रिकॉर्ड, कई वर्ल्ड रिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.