हापुड़, अप्रैल 20 -- अक्षया तृतीया पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव शुभ अभिजीत मुहूर्त में दिल्ली रोड स्थित कैला देवी स्थित मंदिर में श्री परशुराम का भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों के मार्गदर्शन में शोडशोपचार पूजन व आरती वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया। शाम 4 बजे से फ्रीगंज रोड से चलने वाले भव्य और विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम का प्रारम्भ महासभा संरक्षक पंडित अखिलेश शर्मा, अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय, परामर्श मण्डल विद्वान पंडित आशुतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक सहित 21 ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन, शंखनाद व दीप प्रज्वलन के साथ शोभायात्रा शुरू होने पर उपस्थित जनसमूह के जयकारों से पूरा माहौल उत्साहित व भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा संस्था ने शोभ...