संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. नरेश प्रसाद भोक्ता ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक भी रही है। वे सोमवार को एचआरपीजी कालेज में भारतीय ज्ञान परम्परा में स्वामी विवेकानंद का वेदांत दर्शन विषय पर आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश एवं एचआरपीजी कालेज की शिक्षक शिक्षा (बी एड) विभाग द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत अतिथियों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।प्रो. नरेश प्रसाद भोक्ता ने कहा कि आर्यभट्ट ने गणित और खगोलशास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चरक और सुश्रुत...