रामगढ़, जुलाई 7 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड के स्थापना दिवस पर मंगलवार को भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के जिला संयोजक डॉ संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह संयोजक डॉ संजय प्रभाकर तथा विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध ज्ञान प्रणालियों में शामिल है। इसमें दर्शन, गणित, आयुर्वेद, खगोल विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबंधन और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का वैज्ञानिक ज्ञान समाहित है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मानवीय शिक्षा की मूल प्रेरणा...