दरभंगा, सितम्बर 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध भारतम स्मारिका का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सह संयोजक चंद्रकांत ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार है और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने भारतीय दृष्टि से ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रबोध को समझने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. दिलीप झा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण ठोस आधार है। कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों का दायित्व है कि वे भारतीय ज्ञान, दर्शन, साहित्य, संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों से संबंधि...