रांची, मई 20 -- रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में छह दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन बुधवार को वैचारिक सत्र का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता झारखंड राय विवि की कुलाधिपति डॉ. सविता सेंगर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु संपूर्ण ब्रह्मांड का सार हैं। शिक्षा का उद्देश्य समग्र विकास और बंधनों से मुक्ति है। उन्होंने बच्चों में भावनात्मक मजबूती विकसित करने को वर्तमान चुनौती बताया। इसके बाद शिक्षकों ने सीबीएसई इन-हाउस ट्रेनिंग ली और अंतिम सत्र में खेल, प्राणायाम व योगासन किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...