भारतीय ज्ञान परंपरा पर एमएमटीटीसी की आठ दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी), लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से 20 अगस्त 2026 को आठ दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला एवं कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 140 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र "उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान में भारतीय ज्ञान परंपरा का अन्वेषण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में" विषय पर केंद्रित रहा। यह आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के संरक्षण में हुआ, जिसमें शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. श्रवण कुमार ने पाठ्यक्रम समन्वयक तथा एमएमटीटीसी निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने कार्यक्रम निदेशक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.