गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय में गुरुवार को भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अजय कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्धि, उसकी प्रासंगिकता और जीवन में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल प्राचीन ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन दे...