छपरा, अक्टूबर 1 -- एकमा। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में गुरुवार को 'भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में स्टीम शिक्षाशास्त्र' विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षक-प्रशिक्षुओं को भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक स्टीम शिक्षा के अंतर्संबंध से परिचित कराते हुए समग्र एवं रचनात्मक शिक्षण के लिए प्रेरित करना था।

सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज परिसर में स्टीम पार्क का उद्घाटन किया गया। बताया गया कि बिहार के शैक्षणिक संस्थानों में यह अपनी तरह का पहला स्टीम पार्क है, जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गणित की विभिन्न विधाओं को प्रदर्शित किया गया है। कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि स्टीम के विभिन्न घटकों विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रण, कला और गणित को अलग-अलग पढ़ाने के बजाय आप...