शामली, मई 11 -- शामली। भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस को इस वर्ष सेवा कार्यों के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि जैन मिलन इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर गौशालाओं में गौसेवा, गरीबों को भोजन वितरण, वस्त्र वितरण सहित अनेक सेवा कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जैन समाज के इतिहास में अनेक सम्राट हुए हैं, जिनके गौरवशाली इतिहास की जानकारी शाखाओं के माध्यम से पूरे देश में समाज के लोगों तक पहुंचाई जाएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अरिंजय जैन ने शामली जैन समाज की सभी शाखाओं का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। वहीं क्षेत्र मंत्री राकेश जैन ने कहा कि 61वें स...