जमशेदपुर, जुलाई 13 -- जमशेदपुर। झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। देशभर से चुने गए 24 युवा खिलाड़ियों ने शिविर में हिस्सा लिया।समापन समारोह में सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, टीएसएफ के कैप्टन अमिताभ, मेयर सुधा गुप्ता व जेएमएम नेता पवन कुमार ने खिलाड़ियों को किट पहनाई।भारतीय टीम आज शाम चीन के लिए रवाना होगी, जहां 15 जून से जूनियर एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। शिविर को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय कोच हसन इमाम मलिक, इमरान मसूद खान व शमीम अहमद का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...