भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। अमेरिका और ईरान के बीच करीब दो माह से युद्ध जारी है। कभी शांति का दावा किया जाता है तो कभी विवाद फिर बढ़ जाता है। इसके कारण कालीन नगरी के आम लोगों के जीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं। कारण, शादियों की धूम है। बता दें कि समुद्री रास्ते होमुर्ज पर ईरान ने शनिवार को भारतीय जहाजों पर हमला कर दिया। रविवार को जानकारी के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई। रविवार को अवकाश के बाद भी रसोई गैस सिलेंडरों पर भीड़ नजर आई। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर की किल्लत, शादियों के सीजन में बढ़ी परेशानियां, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्री पर गैस की आपूर्ति करने पहुंचे कर्मी को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। कनेक्शन लेने वालों को अब ज्यादा दिक्कतें तो नही...