बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- भारतीय जन उत्थान परिषद् को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान आवर पावर, आवर प्लैनेट स्टार्स अवॉर्ड से किया गया सम्मानित सौर ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से कर रहा काम फोटो : मुंबई अवार्ड : मुंबई में सम्मान समारोह में आवर पावर, आवर प्लैनेट स्टार्स अवॉर्ड ­- 2026 का मेडल लेते भारतीय जन उत्थान परिषद् के महासचिव अभिषेक भारतीय व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय जन उत्थान परिषद् को मुंबई में सम्मान समारोह में आवर पावर, आवर प्लैनेट स्टार्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सौर ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से कर रहे काम को देखते हुए दिया गया। परिषद् के महासचिव अभिषेक भारतीय ने यह सम्मान ग्रहण किया। श्री भारतीय ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर मुंबई में 22 अप्रैल को अर्थडे डॉट ओआरजी के प्रतिष्ठित ...