भागलपुर, दिसम्बर 27 -- भागलपुर। भाजपा द्वारा शुक्रवार को निरंजन साह ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार एवं मंच संचालन विनोद सिन्हा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान युवाओं को राष्ट्रभक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर नगर विधायक रोहित पांडे, योगेश पांडे, राजेश टंडन, अभय बर्मन, वंदना तिवारी, आलोक सिंह बंटू, प्राणिक वाजपेई, विजय शाह, चंदन पांडे, निरंजन चंद्रवंशी, उमा भूषण तांती, आशीष सिंह, दीपक केडिया, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...