चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर के शीतला मंदिर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण वा पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन की गौरवपूर्ण यात्रा, त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को स्मरण किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती गिलुवा ने कहा यह दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और दृढ़ करने का है । इस मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई, संजय पासवान, सुरेश साव, अनूप दुबे सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...