घाटशिला, अप्रैल 7 -- घाटशिला। घाटशिला मंडल की ओर से सोमवार को किताडीह गांव में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय के नेतृत्व में पार्टी नेता व कार्यकर्ता गांव पहुंचे। ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ मिलकर स्थापना दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगठन के सिद्धांतों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को भाजपा की विचारधारा से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। राष्ट्रहित, विकास व समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.