जमुई, मार्च 3 -- जमुई, नगर संवाददाता शहर के बोधवन तालाब के निकट महावीर वाटिका में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्त्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जहां मंत्री श्रेयसी सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी पर्व है। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया। समारोह के दौरान कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। ...