बांका, मार्च 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शहर के विजयनगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह से जुड़ी दर्जनों दीदियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जहाँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में अपनी भागीदारी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। मौक़े पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि, आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और दे...