नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारतीय ग्राहकों के बीच यामाहा के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई कंपनी की मॉडल वाइज बिक्री के बारे में बात करें तो यामाहा RayZR ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। यामाहा RayZR को बीते महीने कुल 22,593 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर यामाहा RayZR की बिक्री में 61.26 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 14,010 यूनिट था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- बजाज की इस मोटरसाइकिल का पूरा देश दीवाना, बिक्री में शान से बनी नंबर-1करीब 30% बढ़ गई यामाहा R15 की बिक्री बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर यामाहा एफजेड रही। यामाहा एफजेड ने इस दौरान 75.74 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1...