नई दिल्ली, जुलाई 1 -- महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपनी जून 2026 की सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी को पिछले महीने पैसेंजर व्हीक सेगमेंट में साल-दर-साल (YoY) के आधार पर 37% की दमदार ग्रोथ मिली है। महिंद्रा ने जून 2025 में 77,742 यूनिट्स की तुलना में जून 2026 में कुल 1,06,207 यूनिट्स की ऑटो बिक्री हासिल की, जो 37% की बढ़ोतरी है। कुल बिक्री में पैसेंजर व्हीकल की 60,393 यूनिट्स की बिक्री शामिल है, जो साल-दर-साल के आधार पर 28% ज्यादा है। इस शानदार सेल्स पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, "जून में हमने 60,393 यूनिट की SUV बिक्री और 3.5T सेगमेंट के तहत LCV की 26,076 यूनिट की बिक्री हासिल की, जो क्रमशः 28% और 35% की मजबूत ग्रोथ को दिखाती है। कुल व्हीकल बिक्री 1,06,207 रही, जो पूरे पोर्...