भारतीय गौ क्रांति मंच ने की गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग
देहरादून, अप्रैल 13 -- भारतीय गौ क्रांति मंच ने उत्तराखंड में गौमाता को आगामी विधानसभा सत्र में नियम 87 के तहत राज्य माता घोषित करने की मांग की है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी एवं टिहरी गौ सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल ने कहा कि गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेशभर में जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। इस पहल को सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार से इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस विषय से जोड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने को लेकर संत समाज और सामाजिक संगठन पूरी तरह सहमत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.