कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। भारतीय गोरक्षा संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुन्ना हजरिया को बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुन्ना हजरिया कानपुर नगर महामंत्री के पद पर कार्य थे, उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए संगठन ने पदोन्नति दी है। यह नियुक्ति अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के संस्थापक महंत हरि गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चंद्रानंद गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जीआर बरुआ (सेवानिवृत्त आईएएस) और राष्ट्रीय महामंत्रियों की सहमति से की गई है। उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। इसी अवसर पर भारतीय गो रक्षा संघ के जिला अध्यक्ष कानपुर भरत पाण्डेय, सौरभ बाजपेई, जगमोहन सेंगर, राजेश कुमार पाल, रमेश कुशवाहा, गोरेलाल गिहार, विनोद कुमार कुशवाहा, सौरभ तिवारी, शिवा पांडेय,...