नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका आज शनिवार, 7 नवंबर को दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी न्यूजीलैंड की टीम 200 के भीतर ऑलआउट हो गई है। पिछले मैच में भी कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और सस्ते में सिमट गई थी। इन दो मैचों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के एक खास हथियार से बेबस और लाचार नजर आए हैं और 25 साल पुराने शर्मिंदा करने वाले रिकॉर्ड की भी बराबरी हो गई है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में चार नवंबर को सिर्फ 185 रन बनाए थे और दूसरे मुकाबले में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई है। ऐसा 25 साल बाद हुआ है, जब न्यूजीलैंड की टीम किसी भी वनडे सीरीज के बैक टू बैक मैचों में 200 के भीतर ऑलआउट हुई है। इससे पहले ऐसा साल 2001 में कीवी टीम के साथ...