गढ़वा, अक्टूबर 5 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्राचार्य केआर झा ने कैप्टन स्मित के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं। विद्यार्थियों ने तालियों के साथ उनके साहस को सलाम किया। सभा में जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- हम चीन-जापान के बराबर कब पहुंचेंगे विद्यालय के अनुसार, भारत ने प्रतियोगिता में 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 27 कांस...