वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, उनकी होने वाली पत्नी सांसद प्रिया सरोज मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की। जब लोगों को रिंकू सिंह की मौजूदगी का पता चला तो धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। मंदिर पहुंचने पर लोगों ने हर-हर महादेव के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और एक झलक पाने के लिए लोग लगे रहे। दर्शन-पूजन के बाद रिंकू सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और हाथ हिलाकर सभी का धन्यवाद जताया। कॉरिडोर देखते हुए गंगा द्वार से होते हुए स्टीमर से नमो घाट रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज संग काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, अयोध्या भी जाएंगे यह भी ...