धनबाद, मई 27 -- धनबाद, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद रांची के विभागाध्यक्ष और प्रधान वैज्ञानिक (बागवानी) डॉ अवानी कुमार और प्रधान वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार झा ने कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार के साथ मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप, रुर्बन पार्क, पलानी मशरूम यूनिट का दौरा किया। इस दौरे में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदिप्ता बनर्जी, डीएमएफटी के अमर श्रीवास्तव और जेआरडीए के अन्य अधिकारी शामिल थे।पदाधिकारियों ने बेलगड़िया के स्वयं सहायता समूह और पलानी क्लस्टर बलियापुर के स्वयं सहायता समूह के साथ विभिन्न योजनाओं पर विस्तारपूर्वक बातचीत की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को मशरूम की खेती से आजीविका को बढ़ावा देने, तकनीकी सहायता प्रदान करने सहित कई अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह भी प...