हरदोई, मई 16 -- हरदोई। गांधी भवन हाल में भारतीय कृषक दल का कार्यकत्र्ता सम्मेलन हुआ। तय हुआ कि 2027 विधानसभा चुनाव में भारतीय कृषक दल लड़ेगा चुनाव। प्रदेश के सभी मण्डलों में भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट नें कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, संविदाकर्मियों के हितों को ध्यान में न रखने वाली सरकार को उखाड़ फेखना हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव,नें कहा कि पार्टी संगठन विस्तार को लेकर पुरे प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के 2027 मिशन को करने में सभी कार्यकत्र्ता/पदाधिकारी जुटेंगे 2जून को शाहजहांपुर में पद यात्रा होगी। इस मौके पर कोमल राजपूत, राजवीर यादव, सर्वेश, मृदुल बाजपेई आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...