रांची, जुलाई 19 -- रांची। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी सोमवार को एकदिवसीय प्रवास पर झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान वह लातेहार जिले में किसानों से संवाद करेंगे। भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मंच से वह केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे और खेती, प्राकृतिक खेती, बीज, खाद, एमएसपी एवं फसल बीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी आंदोलनों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान और किसान हित के लंबित मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...