हापुड़, जून 30 -- रामानुज सरस्वती शिशु मंदिर, पिलखुवा में रविवार को भारतीय किसान संघ, जनपद हापुड़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष इंदरजीत सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान रहे, जबकि संचालन जिला मंत्री मनीष रुहेला ने किया। बैठक में अमित चौधरी, विक्रम चौहान, सोनू चौहान, सुमित्रा तारा केवट, संजीव, सौरभ त्यागी, सुदेश कुमार, सुभाष राणा, प्रदीप भाटी, सीमा बहन, महिपाल तोमर, रामपाल राणा, सचिन शर्मा, अनिल त्यागी और बृजपाल कोरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 30 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में जनपद से 500 महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज किसानों का धरना राज सिंह चौहान ने...