भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों के मुद्दों पर मंथन
संभल, जुलाई 28 -- भारतीय किसान संघ की जनपद संभल इकाई की महत्वपूर्ण जिला बैठक मंगलवार को बहजोई स्थित वृंदावन धाम में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की आगामी रणनीति तथा भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसान हितों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन सह जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह ने किया। जिला मंत्री भूपेंद्र सारस्वत ने किसानों की समस्याओं, संगठन की वर्तमान गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किए जाएंगे। बैठक में विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.