शामली, अगस्त 14 -- थानाभवन। आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से थानाभवन ग्रामीण क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भैसानी इस्लामपुर, हसनपुर लुहारी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों और बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मुकर्रम पहलवान ने किया। इस दौरान मास्टर जाहिद, इसराइल राणा, लाल राव, अब्दुल हुमैद और जावेद राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ट्रैक्टरों और बाइकों का लंबा काफिला जब सड़कों पर निकला तो चारों ओर तिरंगे ही तिरंगे नजर आए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यह भी पढ़ें- भाकियू युवा विंग ने मनाया आजादी का जश्न, ट्रैक्टर ट्रॉली से निकाली तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Bijnor News: भा...