औरैया, दिसम्बर 22 -- ब्लॉक परिसर सहार में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने की। धरना स्थल पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान जुटे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में सबसे पहले छुट्टा जानवरों की समस्या को उठाया गया। किसानों का कहना है कि अन्ना जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने सभी अन्ना जानवरों को गोशालाओं में संर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.