भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने लगाया हाईवे पर सांकेतिक जाम
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की अपराह्न नगर के तिकुनिया बस स्टैंड पर हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरियाणा पुलिस से छुड़वाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ताकि 21जुलाई को किसान घाट पर होने वाली महापंचायत को विफल किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को अविलंब रिहा करने मांग करते हुए जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर तिकोनिया चेक पोस्ट के निकट जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पांच मिनट के भीतर ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.