बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत का आयोजन सोमवार को बुलंदशहर अनूपशहर रोड स्थित 40 फुटा रोड पर उमर सैफी के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष युवा ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि संगठन के हितों की रक्षा हेतु कोई भी अवैधानिक समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन के नियमों का पालन करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद में एक बड़ा आंदोलन होगा जिसकी रूपरेखा चौधरी मांगेराम त्यागी के निर्देशन में राजेबाबू पार्क में मासिक पंचायत में बनाई जाएगी। इस पंचायत में सरफराज, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, नासिर प्रधान, मौनिस, आदिल चौधरी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...