नई दिल्ली, मार्च 6 -- Iran-Israel War Impacts: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर भारत में उर्वरक उत्पादन पर दिखने लगा है। हालांकि फिलहाल यूरिया और डाई अमोनियम फॉस्फेट (DAP) सहित अधिकांश खादों का स्टॉक पिछले साल से बेहतर स्थिति में है, लेकिन अगर यह युद्ध एक सप्ताह और खिंचता है तो देश में उर्वरक संकट पैदा होने की आशंका है। उर्वरकों और उनके कच्चे माल गैस, पोटाश तथा फॉस्फेट के मामले में भारत की सबसे अधिक निर्भरता खाड़ी देशों पर है और फिलहाल वहां से इनका आयात पूरी तरह ठप हो गया है।गैस सप्लाई में कमी से उत्पादन प्रभावित युद्ध के कारण गैस की सप्लाई में दस प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, जिसका सीधा असर यूरिया उत्पादन पर पड़ा है। कई उत्पादन संयंत्रों ने अपने उत्पादन में सात से आठ फीसदी तक की कटौती की है। रूरल वॉयस ने उद्योग सूत्रों के ...