फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 100वां स्थापना दिवस रविवार को फरीदाबाद में उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के नेताओं ने संघर्षपूर्ण इतिहास पर चर्चा की। वरिष्ठ साथियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी की वरिष्ठ नेता कामरेड सुशीला सरगम और कामरेड तरसेम सिंह ने की। कामरेड दरियाव सिंह ने अपने संबोधन में पार्टी के सौ वर्षों के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट आंदोलन ने देश में मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों में भी कम्युनिस्ट विचारधारा की प्रासंगिकता बनी हुई है। पार्टी के जिला सचिव बेचू गिरी ने कहा कि पार्टी ने अपने लंबे सफर में अनेक कुर्बानियां दी हैं। उन्हो...