आगरा, मार्च 30 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सोमवार को जिला महामंत्री अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में जिला संयोजक पद पर सभासद अशोक माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सोलंकी एवं राजीव गुप्ता बबलू, जिला मंत्री पद पर भुवन अग्रवाल व संगठन मंत्री नवीन सराफ व नीरज राठौर को नियुक्त किया गया है। विधि सलाहाकार के पद पर अधिवक्ता सुखवीर सिंह पुंढीर को मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के विस्तार के मौके पर प्रमुख रूप से युवा जिलाध्यक्ष अतुल चौहान, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबरीश वशिष्ठ, चौधरी मुशीर अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह भारतीय,नगर अध्यक्ष ललित बिरला, विधानसभा सभा अध्यक्ष शिवम वर्मा,...