मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय उद्यम विकास सेवा अंतर्गत सहायक निदेशक के पद पर मिठनपुरा की कृतिका वाग्मी का चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया है। मां डॉ. पूनम कुमारी और पिता विमलेन्दु कुमार सिंह ने बताया कि कृतिका अभी कानपुर में सहायक प्राध्यापक है। वह आईएसएस बनना चाहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...