घाटशिला, दिसम्बर 21 -- गालूडीह। गालूडीह स्वर्णरेखा नदी किनारे रविवार को भारतीय आदिवासी भुमिज समाज का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ उल्दा के लाया दिलीप सिंह के द्बारा पुजा अर्चना कर समाज का झंडा का उत्तोलन किया गया।इसके बाद शहीद गंगा नारायण सिंह,यमुना सिंह नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव की युवती ने कहा कि मैं वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के गांव के रहने वाली हुं। उन्होंने गंगा नारायण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंग्रेजों और जमींदारों के अत्याचार से मुक्ति को लेकर उन्होंने 1832 में आवाज उठाएं और उन्होंने आदिवासियों को संगठित किया।अंग्रेज अधिकारियों और जमींदारों व्यवस्था का विरोध किया। यमुना सिंह ने कहा कि बलिदान को समाज नहीं भुले अपने रिती रिवाज और परम्पराओं को नहीं भुले।समाज का केंद्रीय महासचिव द...