नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला पूरा कश्मीर कभी भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। आज खूबसूरत वादियों का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है जिसे पीओके कहा जाता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब लगता है कि ये सरहदें खत्म हो जानी चाहिए। उत्तर कश्मीर के केरन में रहने वाले एक तहसीलदार की मौत हुई तो उनकी अंतिम यात्रा में सीमा पार के लोग भी शामिल होना चाहते थे। हालांकि मजबूरी में वे नदी के उस पार से ही खड़े अंतिम संस्कार के गवाह बन रहे थे। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास ही केरन गांव है। गांव के पास ही किशनगंगा नदी बहती है जिसे पाकिस्तान में नीलम नदी के नाम से जाना जाता है। यही पाकिस्तान और भारत का बॉर्डर माना जाता है। केरन के रहने वाले लियाकत अली खान गांदरबल में नायब तहसीलदार थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद ...