नई दिल्ली, मई 15 -- अमेरिका के सीनेटर ने हाल ही में भारतीयों के खिलाफ एक बेहद भड़काऊ और नफरती बयान दिया है। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर एरिक श्मिट ने H-1B वीजा प्रोग्राम के तहत US में भारतीयों की एंट्री पर सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीयों को निशाना बनाते बनाते मंदिर तक को नहीं छोड़ा और उसे गिरोह का हिस्सा बता दिया। श्मिट के इस बयान पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में श्मिट ने हैदराबाद के प्रसिद्ध चिल्कूर बालाजी मंदिर का जिक्र किया है। बता दें कि इस मंदिर को वीजा मंदिर भी जाता है। उन्होंने भारतीय वीजा आवेदकों और अमेरिकी आईटी कंपनियों को एक 'वीजा कार्टेल' बताया है और कहा है कि यह मंदिर भी उसी का हिस्सा है। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा जारी किए जाने वाले कुल H-1B वीजा में से करीब 70-80 प्रतिशत हिस्सा भारतीयो...