नई दिल्ली, जून 24 -- Indian Troops in Ukraine: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेन युद्ध में भारतीय सैनिकों को तैनात करने का प्लान तैयार किया था। अगर ऐसा होता तो इस युद्ध में कई भारतीयों की जान दांव पर लग जाती। वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने इस योजना का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि ट्रंप ने इसे सुनते ही सिरे से खारिज कर दिया। ट्रंप ने साफ कहा कि भारत इसके लिए कभी तैयार नहीं होगा। हाल ही में रिलीज हुई एक नई किताब में यह दावा किया गया है। दावा है कि ट्रंप ने यूक्रेन में भारतीय सैनिकों को शांतिदूत बनाकर भेजने के जेडी वेंस के प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया था। ट्रंप प्रशासन के अंदर की बातों को सामने लाने वाली किताब 'रेजीम चेंज' बीते 23 जून को रिलीज हुई है। इसमें ओवल ऑफिस की एक बेहद गोपनीय बैठक का जिक्र है। ट्रंप के दू...